बैरसिया: मंगलवारा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक पर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
भोपाल के मंगलवारा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक पर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एक साल पहले 22 वर्षीय युवती की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी उजेफ राईन से हुई थी।