कोचस: एन एच -319 पर शेख बहुआरा के पास अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे पलटी, एक यात्री की मौत, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल
Kochas, Rohtas | May 8, 2026 तेज रफ्तार यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। जहां एनएच-319 पर डिवाइडर से टकराने के बाद बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना रोहतास जिले के परसथुआं थाना क्षेत्र के शेख बहुआरा स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 319 की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह यात्रियों से भरी एक बस