लापुंग: लापुंग में चार आंगनबाड़ी भवनों का शिलान्यास
Lapung, Ranchi | Jul 6, 2026 रांची जिले के लापुंग प्रखंड के डीम्बा, अरमालटदाग, कोयना और उलगड़ा गांव में नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी भवनों का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे बच्चों और महिलाओं के लिए लाभकारी बताया।