हरदोई: जर्जर मकान की दीवार सड़क पर गिरी, बड़ा हादसा टला, सिनेमा चौराहे के पास मित्तल वाली गली की घटना
Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026 हरदोई शहर के सिनेमा चौराहे के पास मित्तल वाली गली में बुधवार करीब तीन बजे एक जर्जर मकान की दीवार अचानक सड़क पर भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर या वाहन दीवार की चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि संबंधित मकान को पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका था, लेकिन इसके बावजूद उसे ध्वस्त नहीं कराया गया।