सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने खुटार में लाठीचार्ज पीड़ित ग्रामीणों से की मुलाकात, ग्रामीणों को न्याय दिलाने का दिया आश्वासन
पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने सरकार पर निशाना साधा, बोले-महिलाओं पर लाठीचार्ज कराकर उनका अपमान किया गया
शाहजहांपुर - खुटार थाना क्षेत्र में गुरूवार को लाठीचार्ज मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत छह खिलाफ एफआईआर दर्ज की। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां और पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा पदाधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस उनको प्रताड़ित कर रही है। इस पर सपा नेताओ ने उनका साथ देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने प्रदेश की भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनता के मौलिक अधिकारों व लोकतंत्र का हनन कर रही है उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रधान शोभित कुमार पासवान के नेतृत्व में गुड्डू शर्मा को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्वक तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने लाठी चार्ज करके मामले में महिलाओं व पुरुषों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर अंग्रेजी सरकार को भी पीछे छोड़ दिया है समाजवादी पार्टी पुलिस द्वारा किए गए इस कृत की घोर निंदा करती है और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर से इस घटना की मजिस्ट्रेटरियल जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही व गुड्डू शर्मा को न्याय दिलाने की मांग की।
इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि महिलाओं पर बर्बरता पूर्वक पुरुष पुलिस वालों ने लाठी चार्ज किया है जबकि एक भी महिला कांस्टेबल इस घटना के दौरान मौजूद नहीं थी जिससे साफ दिखाई दे रहा है कि भाजपा सरकार महिला की सुरक्षा नहीं बल्कि महिलाओं पर लाठी चार्ज करवा कर खुला अपमान कर रही है....!
इस मौके पर साथ में सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा नेता जितेंद्र प्रसाद गौतम, विश्वकर्मा समाज के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद मिश्रा, सपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल, सपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पुवायां आसिफ खान, नगर अध्यक्ष पुवायां राजकुमार शर्मा, छात्र सभा के पुवाया विधानसभा अध्यक्ष सामर्थ यादव, सपा ब्लॉक अध्यक्ष खुटार अतेंद्र वर्मा,श्याम लाल जाटव,पी. एल गौतम, विपिन यादव, विपिन यदुवंशी, अखिलेश शर्मा, मानवेंद्र सिंह यादव उर्फ मोनू, रामनिवास यादव, सरदार सत्यपाल सिंह, राजकुमार शंखधार, रामप्रसाद कनौजिया हिमांशु गुप्ता मनजीत कुमार, फराज इदरीसी, आरिफ खान, रानू खान, सरदार बलजीत सिंह, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।