राठ: धमना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 58 वर्षीय किसान की खेत में गश खाकर गिरने से हुई मौत, फसल की कटाई के लिए गए थे
Rath, Hamirpur | Apr 4, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव में 58 वर्षीय एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते खेत में गश खाकर गिरने से मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज शनिवार को मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।