बालाघाट: मोती नगर में शराब दुकान का विरोध तेज, भजन-कीर्तन के साथ रात भर डटी रहीं महिलाएं
बालाघाट नगरपालिका के मोती नगर वार्ड क्रमांक 25 में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर विरोध अब उग्र रूप लेता जा रहा है। बीती रात याने 24 अप्रैल को महिलाओं का आक्रोश देर रात 1 बजे तक देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में महिलाएं शराब दुकान के सामने डटी रहीं और किसी भी हाल में दुकान खुलने नहीं देने का संकल्प दोहराया। जानकारी के अनुसार, ठेकेदार द्वारा देर रात शराब की पे