बोकारो पुलिस ने रंगदारी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दरोगा के पुत्र रजनीश राज समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी रजनीश राज पर अवैध हथियार रखने और रंगदारी मांगने से जुड़े करीब नौ आपराधिक मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। रजनीश (25) पढ़ा-लिखा और शातिर अपराधी बताया जा रहा है, जिसने पुणे से एमबीए की पढ़ाई की है।