नगरी: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व वन्यप्राणियों से हुआ गुलजार, बाघ, तेंदुआ, भालू सहित कई वन्यप्राणी मौजूद हैं
बता दे कि उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व धमतरी और गरियाबंद जिले को मिलाकर बना है। जिसकी सीमा उड़ीसा राज्य से लगा हुआ है। जहाँ कुछ साल पहले तक पेड़ो की अवैध कटाई और वन्य जीवों का शिकार धड़ल्ले से हो रहा था। लेकिन अब निगरानी के लिए जंगलों में लगाए गए ट्रैप कमरे और हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे, फारेस्ट बैरियर और वन अमला द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।