नरपतगंज: कोसकापूर बॉर्डर पर तस्कर और परिजनों ने एसएसबी पर किया हमला, समान छुड़ाया, प्राथमिकी दर्ज
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे कोसकापुर बॉर्डर पर एसएसबी के सिविलियन जवानों के साथ तस्करों के द्वारा समान छुड़ाकर हमला करने का मामला सामने आया है। मामले में जवानों के द्वारा फुलकाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज के बाद गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चला रहे हैं।