बिजनौर: हल्दौर के गांव ईसापुर में गुलदार की दस्तक के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
Bijnor, Bijnor | Apr 4, 2026 बिजनौर में आज शनिवार को सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर में गुलदार द्वारा एक नीलगाय के बच्चे को निवाला बनाने के बाद गांव के लोग दहशत में जी रहे हैं। हालांकि गांव के लोगों की शिकायत के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही गुलदार को पकड़ लिया जाएगा