झांसी: मुख्यमंत्री के दौरे पर मंच में आगे जगह ना मिलने से नाराज जिला पंचायत अध्यक्ष, सोशल मीडिया पर लिखा- ऐसे 10 मंच कुर्बान
Jhansi, Jhansi | Jun 21, 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के झांसी दौरे के दौरान मंच पर आगे स्थान न मिलने को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम नाराज नजर आए। नाराजगी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ नहीं हम वीरांगना झलकारी बाई के वंशज हैं हमने महरानी की रक्षा हेतु सर कटवा दिए अंग्रेजों की पेंशन नहीं खाई ऐसे 10 मंच कुर्बान।