शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गुंगरीपुरा निवासी ज्योति जाटव ने जानकारी देते हुए बताया उसकी सिकरकंदी की फसल में माधौसिंह जाटव, अमजेर जाटव व संजय जाटव द्वारा अपनी भैंसों को चराने के लिए छोड़ दिया जब उसने भैंसों को चराने का विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज की जब उसने गाली गलौज करने से मना किया तो उसके साथ उनने मारपीट कर दी