कुमारखंड: परमानंदपुर वार्ड 11 में जमीन विवाद को लेकर मारपीट पति पत्नी और पुत्री घायल इलाज के लिए भर्ती
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीनगर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 11 में रविवार को दोपहर करीब 2 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष में हुए मारपीट की घटना में एक पक्ष के पति, पत्नी और पुत्री घायल हो गया। परिजनों ने आनन,फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया।