बस्तर: खेल मैदान में बस्तर ओलंपिक की पांच दिवसीय प्रतियोगिता का समापन, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया पुरस्कार वितरण
Bastar, Bastar | Nov 12, 2024 ब्लॉक मुख्यालय बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में मंगलवार सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक बस्तर ओलंपिक के फाइनल प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप की उपस्थिति में विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।