हनुमानगढ़: भीषण गर्मी में एक पारी ड्यूटी की मांग, सफाई कर्मचारियों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू के बीच नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने कार्य व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर वर्तमान दो पारी व्यवस्था के स्थान पर एक पारी में ड्यूटी लगाने की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी सफाई ड्यूटी वार्डांे में दो पारियों में लगाई जाती है।