बदायूं: बदायूं के फकीराबाद गांव में डंगारा के हमले से दंपति घायल, खेत में खाद डालने गए थे दंपति
Budaun, Budaun | May 28, 2026 बदायूं जनपद के थाना उझानी क्षेत्र के फकीराबाद गांव के रहने वाले 60 वर्षीय लेखराज पुत्र बाबूराम व उनकी 58 वर्षीय पत्नी सरस्वती गुरुवार एक बजे के आसपास खेत पर खाद डालने गए थे तभी पति-पत्नी पर अचानक डंगारा ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।