नागदा: तापमान 44 डिग्री: अस्पताल में बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में काम कर रहे कर्मचारी, मरीज परेशान
Nagda, Ujjain | May 16, 2026 तापमान 44 डिग्री के पार चल रहा है, हलाकान करने वाली गर्मी है, इस बीच पिछले 3 दिन से रोजाना सुबह से दोपहर तक बिजली गुल होने से सरकारी अस्पताल में मरीज परेशान हो रहे है। यहां तक स्टाफ को भी मोबाइल टॉर्च का सहारा लेकर काम करना पड़ रहा है। ऐसा नही की वैकल्पिक व्यवस्था नही है, परंतु इन्वर्टर ने यहां जवाब दे दिया। जिससे झुलसाने वाली गर्मी में मरीज ओर स्टाफ परेशान