गुना नगर: सिंगवासा तालाब के पास बीना-गुना-कोटा रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन से अज्ञात युवक गिरा हालत गंभीर। पुलिस पहचान में जुटी
7 जून 2026, दोपहर करीब 1 बजे बीना-गुना-कोटा रेलवे लाइन पर सिंगवासा तालाब के पास चलती ट्रेन से गिरकर करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय मजदूरों की सूचना पर डायल-108 एम्बुलेंस ने युवक को गुना जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और वह बोलने की स्थिति में नहीं है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है।