पतरातू: रामगढ़ गांधी मेमोरियल सीएम स्कूल में राज्य स्तरीय निहार शांति इंग्लिश लिटरेसी प्रोग्राम के तहत शिक्षकों को सम्मानित किया गया
झारखंड शिक्षा परियोजना, रामगढ़ के तहत संचालित प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय निहार शांति इंग्लिश लिटरेसी प्रोग्राम के अंतर्गत,उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने विद्यालय में इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक लागू किया। इन शिक्षकों ने न केवल कार्यक्रम के सभी चरणों को पूर्ण किया, बल्कि छात्रों में अंग्रेजी भाषा के प्रति आत्मविश्वास भी बढ़ाया।