पतरातू: भुरकुंडा की सरहुल समिति ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से रांची में मुलाकात की, सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनने का अनुरोध किया
प्रकृति का महापर्व सरहुल पूजा को लेकर केन्द्रीय सरहुल समिति भुरकुंडा कोयलांचल ने झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से रांची कार्यालय में मुलाकात की ओर आमंत्रण-पत्र देकर सरहुल पूजा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया,आगामी 2 अप्रैल को सरहुल पूजा के पावन अवसर पर भुरकुंडा थाना मैदान में भव्य शोभा यात्रा व झांकी मिलान कार्यक्रम होगी