झांसी: झांसी में सपा के पूर्व विधायक के गैंग के सदस्य बृजेंद्र पर पुलिस ने कसा शिकंजा, जमीन की कुर्क
Jhansi, Jhansi | Apr 29, 2025 झांसी में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के गैंग के सदस्य बृजेंद्र सिंह पर पुलिस ने शिकंजा कंसा है। सोमवार को पुलिस प्रशासन ने उसकी मऊरानीपुर के टिकरी गांव स्थित 0.405 हेक्टेयर जमीन को कुर्क कर लिया। इसकी कीमत 7.02 लाख रुपए है। पुलिस का कहना है कि बृजेंद्र ने अपराध करके अवैध तरीके से इस जमीन को अर्जित किया गया था।