झांसी: वार्ड नंबर 22 के शांति नगर व शिवालय नगर का नाला बना गंदगी का अंबार, इलाके में फैल रही बदबू #jansamasya
Jhansi, Jhansi | Apr 28, 2025 मोहल्ले की गलियों में जगह-जगह गंदगी का अंबार, नाला जाम व जल-जमाव नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-22 की पहचान बनी हुई है। नियमित साफ-सफाई नहीं होने से गलियों में कचरा पसरा रहता है। जब पब्लिक ऐप की टीम सोमवार को वार्ड नंबर-22 के शांति नगर व शिवालय नगर क्षेत्र में पहुंची तो अधिकांश लोगों की समस्या एक जैसी सुनने को मिली।