कानपुर: सरसैया घाट समेत शहर के 14 घाटों पर मकर संक्रांति को लेकर की गई तैयारियां, सुरक्षा के इंतजाम किए गए
मकर संक्रांति के अवसर पर सरसैया घाट समेत 14 घाटों पर हजारों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाएंगे। पुलिस आयुक्त ने सोमवार सुबह 10 बजे बताया सुरक्षा के पुख्ता इंतजार किए गए हैं। घाटों पर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं। इसके साथ ही गोताखोरों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं के कपड़े बदलने की व्यवस्था भी प्रत्येक घाट पर की गई है।