कौंच: सोमई बाईपास के पास बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, कोंच सीएचसी में भर्ती
Konch, Jalaun | Jun 12, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 10 बजे सोमई बाईपास के पास बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। ग्राम विलाया निवासी गुलब्सा अपने पति इस्लाम के साथ उरई में बीमार बहन को देखकर वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक बाइक से गिरने से वह घायल हो गईं। पति और राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा उन्हें सीएचसी कोंच में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।