सांगानेर: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया, आरोपी दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज
जयपुर में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के दोस्त ने मिलने के दौरान उसे अकेला पाकर जबरदस्ती की और विरोध करने पर शादी का वादा किया। इसके बाद आरोपी लंबे समय तक शादी का झांसा देकर उसका देहशोषण करता रहा। बाद में शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।