एटा: यातायात CO के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान, 50 वाहनों का चालान, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर की गई कार्रवाई
एटा में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया,गुरुवार को यातायात क्षेत्र अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में कोतवाली देहात और कोतवाली नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।इस अभियान के तहत सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई।