मेरठ: कचहरी के निकट घरेलू विवाद के चलते सड़क के बीच में पति-पत्नी भिड़े, मौके पर पहुंची पुलिस, घटना का वीडियो वायरल
Meerut, Meerut | Jul 25, 2026 मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कचहरी के बाहर शुक्रवार शाम को प्रेम विवाह करने वाले पति-पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। दोनों में खींचतान के दौरान युवक के कपड़े फट गए। युवक यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहा है। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस दोनों को लेकर थाने ले आ गई।