बदायूं: उझानी कस्बे के कल्याण चौक पर सांड को बचाने में डिवाइडर के बाद खंभे से टकराकर कार पलटी, 2 दोस्तों की मौत, 3 घायल
Budaun, Budaun | Sep 17, 2026 उझानी के कल्याण चौक के पास कार के सामने सांड़ आने से उसे बचाने के प्रयास में चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद सड़क किनारे लगे हाईमास्ट लाइट के खंभे से टकरा गई। फिर हवा में उछलते हुए तीन पलटे खाकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें सागर और रामकेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया।