चाचौड़ा: देवास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, गुना में प्रशासन अलर्ट, चाचौड़ा-बीनागंज में पटाखा गोदामों का निरीक्षण
Chachaura, Guna | May 20, 2026 मध्य प्रदेश के देवास में हाल ही में सामने आए फटाका फैक्ट्री में हुए विस्फोट में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। घटना से प्रदेश भर में प्रशासन अलर्ट है। 20 मई को चाचौड़ा बीनागंज में एसडीएम रवि मालवीय तहसीलदार रेनू कासलीवाल थाना प्रभारी नीरज राणा की टीम ने पटाखा दुकानो गोदाम का आदि का निरीक्षण कर मानक संबंधी जानकारी ली, दुर्घटना और बचाव संबंधी सुरक्षा देखी।