कोंच: तिनेरी पंचायत: मूंग के खेत में पशु चराने के विवाद में मारपीट, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Konch, Gaya | Jun 5, 2026 आंती थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में मूंग के खेत में पशु चराने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में आंती थाना में कांड संख्या 66/26 दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने शुक्रवार को बताया कि नरसिंहपुर गांव निवासी अंछी देवी, पति डोमन यादव, के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।