फतेेहपुर: बाराबंकी में 16 लाख का बड़ा घोटाला, चेकबुक चोरी और फर्जी सिग्नेचर से निकाली गई रकम, 10 पर FIR दर्ज
बाराबंकी में आजीविका महिला क्लस्टर में 16 लाख रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। क्लस्टर की अध्यक्ष सुनीला कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व बैंक मैनेजर और क्लस्टर मैनेजर सहित 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।