सिंगरौली: नगर पालिका निगम सिंगरौली के आयुक्त ने सफाई मित्रों व आमजन के साथ गुलाल लगाकर खेली होली
नगर पालिका निगम सिंगरौली के आयुक्त दया किशन शर्मा ने समस्त जोन में जाकर सफाई मित्रों एवं महिला पुरुष कर्मचारियों सहित आमजनों व्यापारी एवं नागरिकों के साथ गुलाल अबीर लगाकर मिठाई वितरण कर खेली होली दी होली की शुभकामनाएं।मौके पर कार्यपालन अधिकारी बीपी उपाध्याय एसडीओ प्रभारी विद्युत प्रवीण गोस्वामी नवजीवन विहार जोन प्रभारी मौजूद रहे।