नामकुम: केतारी बगान में रांची विधायक ने पीसीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
Namkum, Ranchi | May 16, 2026 केतारी बगान में शनिवार दोपहर करीब दो बजे रांची विधायक सीपी सिंह ने पीसीसी पथ एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर रांची मेयर रोशनी खलखो डिप्टी मेयर नीरज कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और पीसीसी पथ एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य के शिलान्यास से काफी खुश नजर आए।