बनमनखी: बनमनखी में महिला का शव फंदे से लटका मिला, एफएसएल टीम ने की जांच
बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद वार्ड संख्या 26 के पूर्वी मंडल टोला में मंगलवार को एक 30 वर्षीय महिला का शव घर के कमरे में बांस के धरेन से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही बनमनखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके