भगवानपुर: पुलिस को बड़ी सफलता, अपहृता सकुशल बरामद, नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
भगवानपुर थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने मामले के नामजद अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना कांड संख्या-143/26 में दर्ज अपहरण मामले की जांच के दौरान भगवानपुर थाना की पुलिस टीम ने बछवाड़ा थाना पुलिस के सहयोग बरामद किया।