झांसी: झांसी में IPL मैच में सट्टा खिलाने वाले बृजेंद्र राजपूत को प्रेमनगर थाना पुलिस ने पकड़ा, 16.28 करोड़ के क्वाइन बरामद हुए
Jhansi, Jhansi | Apr 20, 2026 झांसी पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में खट्टा खिलाने वाले बड़े सटोरिए बृजेंद्र राजपूत को गिरफ्तार किया है। वह ऑनलाइन बेवसाइड के जरिए सट्टा खिलाता था। उसके नीचे 6 गुर्गे आईडी लेकर काम कर रहे थे। सटोरिए के मोबाइल में पुलिस को 16.28 करोड़ रुपए की कीमत के क्वाइन मिले हैं। इसे रुपए लेकर वह लोगों को देता था। अब 6 गुर्गों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।