मढ़ौरा: मढ़ौरा के एक गांव से किशोरी का शादी के नियत से अपहरण,प्राथमिकी दर्ज
थानाक्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी का शादी के नियत से अपहरण कर लिया गया उक्त मामले में स्थानीय पुलिस ने परिजनो के आवेदन पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए बुधवार की दोपहर एक बजे से कार्रवाई शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी के अपहरण मामले में अमनौर के गनौरा निवासी बलजीत साह व मारुति साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।