राजगढ़: किसान जागृति रथ यात्रा राजगढ़ तहसील में दूसरे दिन, अनाज मंडी में धांधली पर BKS ने जताई सख्ती
Rajgarh, Churu | May 18, 2026 भारतीय किसान संघ चूरू के नेतृत्व में 02 दिसंबर 2025 को कानूता, सुजानगढ़ से शुरू हुई 'किसान जागृति रथ यात्रा' सोमवार को राजगढ़ तहसील के गांव लाखलान से शुरू होकर रतनपुरा, मुंदीताल, भामासी, गगौर, डोकवा, देवीपुरा, कालाना, विजयपुरा, बेजुबा होते हुए सांखू पहुँची, जहाँ में रात्रि विश्राम के साथ संपन्न होगी। सभी गांवों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर ग्राम समिति बनाई।