रामपुर: ग्राम भंवरकी जदीद में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
Rampur, Rampur | Apr 9, 2026 गुरुवार को सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। जानकारी के अनुसार थाना शाहबाद क्षेत्र के ग्राम भंवरकी जदीद निवासी सतीश चंद्र शर्मा की पत्नी नीलम शर्मा लगभग दस दिन से बीमार थी। बुधवार को दोपहर दो बजे के आसपास जिला अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई। मायके वालो ने हत्या का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।