बलिया: चांदपुर पंचायत भवन में विकासखंड क्षेत्र के तहत फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन हुआ
Ballia, Ballia | Apr 19, 2026 विकासखंड क्षेत्र के चांदपुर पंचायत भवन में रविवार को फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान अब तक रजिस्ट्री से वंचित किसानों का पंजीकरण किया गया और उन्हें इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसी दौरान तहसीलदार ने औचक निरीक्षण भी किया।