मुरैना नगर: कलेक्टर की सख्ती का बड़ा एक्शन,लक्ष्य से पीछे रहे 26 पटवारियों पर गिरी गाज,दो दिन का वेतन काटने के आदेश, मचा हड़कंप।
मुरैना जिले में फार्मर रजिस्ट्री व बकेट क्लेमिंग कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने सख्त कार्रवाई की। लक्ष्य पूरा नहीं करने और प्रगति 50 प्रतिशत से कम रहने पर सबलगढ़ व कैलारस के 26 पटवारियों का दो दिन का वेतन काटने के आदेश जारी हुए। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अभियान में ढिलाई मिलने पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।