मेरठ: बोलेरो रोककर हमला, CCTV फुटेज वायरल: भावनपुर के अब्दुल्लापुर में हुई घटना पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
Meerut, Meerut | Apr 25, 2026 मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर गाड़ी रोककर हमला करने का मामला सामने आया है। अब्दुल्लापुर गांव में हुई इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित ने एक सप्ताह पहले पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।