कुकड़ू: तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान कारकीडीह गांव से दो ट्रैक्टर जब्त किए गए, जिनमें करीब 200 सीएफटी अवैध बालू लदा हुआ था. पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है. मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध बालू