गिरिडीह: सलैया में रेलवे की बैठक, जर्जर सड़क की मरम्मत और इंटरसिटी-गोड्डा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग उठी
सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिन्हा और सलैया संघर्ष समिति की अगुवाई में रविवार को 2 बजे सलैया में रेलवे विभाग के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सलैया रोड की जर्जर स्थिति, उसके शीघ्र मरम्मत कार्य तथा रेल यात्रियों की सुविधा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा में न्यू गिरिडीह स्टेशन रोड की बदहाली का मुद्दा भी उठा।