बेरो: बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर प्रखंड सभागार में श्रद्धांजलि अर्पित
Bero, Ranchi | Jun 9, 2026 बेड़ो: भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर प्रखंड सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड प्रमुख बिनीता कच्छप ने उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष और बलिदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में प्रखंड कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।