फूलपुुर: सहसों चौराहे पर शराबियों के जमावड़े की शिकायत पर पुलिस ने अंडे का ठेला हटवाया
प्रयागराज के सहसों चौराहे पर देशी शराब की दुकान के पास लगाए जा रहे अंडे के ठेले पर शराबियों के जमावड़े की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। मामले की बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे जानकारी मिली। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शराब पीने वालों के कारण महिलाओं और राहगीरों को परेशानी हो रही थी। सूचना पर पहुंची सहसों चौकी पुलिस ने ठेला हटवाया।