जांजगीर: मनरेगा से बदली ग्राम धुरकोट निवासी सुकृता की किस्मत, पशुपालन से बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम धुरकोट में मनरेगा योजना ने सुकृता बाई कश्यप के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। उनके लिए 72 हजार रुपये की लागत से मवेशियों का आधुनिक शेड बनाया गया, जिससे पशुओं की बेहतर देखभाल संभव हो सकी। पहले खुले में रखने से पशु बीमार पड़ते थे, लेकिन अब सुरक्षित वातावरण मिलने से उत्पादन बढ़ा है। सुकृता अब गोबर से खाद बनाकर खेती में उपयोग कर रही हैं