मिर्ज़ापुर: बजाज एकेडमी व किंडरगार्टन विंग का भव्य वार्षिकोत्सव संपन्न, क्विज और पारिवारिक प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह
बजाज एकेडमी व किंडरगार्टन विंग का भव्य वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। क्विज व पारिवारिक प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह। बजाज एजुकेशनल सोसाइटी की दो शाखाओं का वार्षिकोत्सव समारोह विन्ध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। ‘‘आनन्दम’’ नाम से मनाए जाने वाले इस वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रहा।