मिर्ज़ापुर: सिंदूर लादकर जा रहा डीसीएम पुरजागीर बाजार के पास खड़ी ट्रक में भिड़ गया, चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल
चील्ह थाना क्षेत्र क़े पुरजागीर बाजार के पास रविवार की सुबह सिंदूर लादकर जा रहा डीसीएम खड़ी ट्रक में भिड़ने से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में डीसीएस चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।